दिशा समिति की बैठक 10 सितंबर को, सांसद अक्षय यादव करेंगे अध्यक्षता
Gargachary Times
7 September 2026, 20:58
46 views
Mathura
जनपद में गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आगामी 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता फिरोजाबाद के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अक्षय यादव करेंगे।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सांसद अक्षय यादव की स्वीकृति तथा जिलाधिकारी एवं दिशा समिति के सचिव की ओर से प्रदान किए गए अनुमोदन के क्रम में बैठक की तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि दिशा समिति की बैठक 10 सितंबर को अपराह्न 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सिविल लाइन, फिरोजाबाद में आयोजित होगी। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
सीडीओ ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।प्रशासन की ओर से बैठक में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रभावी समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।