Loading...

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Gargachary Times 7 September 2026, 21:00 53 views
Firozabad
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को जनपद में जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देंगे। साथ ही लोगों को अपने लंबित वादों एवं विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद राजकीय हाईस्कूल, दबरई और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद सुष्री योगेश शिवा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
Follow Samachar24