Loading...

आबकारी विभाग ने जसराना क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 7 September 2026, 21:03 52 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने जसराना क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने जसराना क्षेत्र में फुटकर देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 जसराना ने स्टाफ के साथ विभिन्न मदिरा दुकानों एवं उनके कैंटीन परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संचालकों को दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने दिया जाए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रत्येक बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।आबकारी विभाग ने दुकानदारों को ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा, ताकि मदिरा की बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और निर्धारित नियमों का उल्लंघन न हो।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान दुकान संचालकों को शासन एवं विभागीय नियमों की जानकारी देते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24