Loading...

राया में मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा नगर पंचायत

Gargachary Times 17 July 2025, 20:35 63 views
Mathura
राया में मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा नगर पंचायत
राया नगर पंचायत में इस समय चाचा - भतीजे की जोड़ी का ध्यान सिर्फ़ बेनर पोस्टरों से शुभकामनाओं पर है। तो स्वछता के नाम पर सिर्फ ढोल पीटते नजर आते है। धरातल पर इसका कही कोई नामो निशान दिखाई नही पड़ रहा है।बात अगर करें नगर के सादाबाद रोड दाऊजी रोड मार्ग स्थित गुप्ता कालोनी के लोग खासे परेशान है। उनका कहना है। कालोनी में पहले से पानी निकासी की समस्या थी वही बरसात में नालियों की सफाई न हो पाने से नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है।जिससे घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।राहगीरों का निकलना दुश्वार हो रहा है। (2)वही कस्वे के गोपाल बाग स्थित माता बघेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप बनी पोखर के लबालब होने से गन्दा पानी रोड पर आ जाने से दर्शनार्थियों को आहत कर रहा है। तो वही स्थानीय लोगो का कहना है।शिकायत के बाद भी नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी व चेयरमेन का इस ओर कोई ध्यान नही है। उन चाचा भतीजो को तो बस बेनर पोस्टरों पर फोटो चिपकाने से फुरसत नही है।चुनाव से पहले तो बड़ी बड़ी बातें करते थे चुनाव के बाद कभी लोगो का हाल तक जानने नही आये दोनों लोगो को गन्दे पानी मे बढ़ रहे मच्छरों से बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगो ने मुख्यमंत्री सहित जनपद के आलाधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। (3) तीसरा मामला कस्वे के सैनी कालोनी का है जहाँ से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन रहता है। ये मार्ग सादाबाद रोड को हाथरस अलीगढ़ मार्ग से जोड़ता है। यहां लगभग 100 परिवार है। जो आज भी गंदे पानी में रहकर जीवन यापन कर रहे है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नगर पंचायत पर नही है।अगर है तो बस एक टिल्लू पम्प जिसे अधिकारियों को दिखाने तक कुछ समय के लिए ही चलाया जाता उसके फिर वही हालात जानकार बताते है। नगर पंचायत ने रोड,नाली बनाने के लिए टेंडर तो डलवाये लेकिन आज तक पानी निकासी के पुख्ता इंतजामात न हो पाने से लोग गंदे पानी मे होकर गुजर रहे है।स्थानीय लोगो ने मुख्यमंत्री सहित जिले के स्वास्थ्य विभाग सहित आलाधिकारियो से उक्त समस्या के समाधान का निराकरण कराने की मांग की है।
Follow Samachar24