चकरोड और सरकारी नाली पर दबंगो ने बाउंड्री लगाकर किया कब्जा, किसानों ने लगाई कब्जा मुक्त करने की प्रशासन से गुहार
Gargachary Times
9 September 2026, 18:58
54 views
Mathura
मामला सदर तहसील के गांव मुखराई का है जहां किसानों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 587 चक मार्ग है और खसरा संख्या 589 सरकारी नाली है जिसकी पैमाइश लेखपाल और कानून गो द्वारा कई बार कराई जा चुकी है और यह रास्ता किसानों के लिए सुचारू रूप से चालू था मगर गांव के ही दबंग व्यक्तियों मानिकचंद दाऊजी और मोहन द्वारा इस चक मार्ग और सरकारी नाली को कब्जे में कर बाउंड्री लगा दी गई है जिसकी शिकायत पीड़ित किसानों द्वारा कई बार शासन प्रशासन को लिखित रूप में शिकायत दी गई है हाल ही में पिछले महीने 25 अगस्त 2026 को और गत दिवस 8 सितंबर 2026 को लिखित रूप में तहसील प्रशासन सदर को शिकायत दी गई है मगर कोई समाधान नहीं हुआ मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर भी पीड़ित किसानों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन उसका भी कोई हल नहीं निकला क्षेत्रीय विधायक से भी पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या से लिखित रूप में अवगत कराया है लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ नहीं कर रहा है पीड़ित किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं जब सरकारी दफ्तर में पहुंचते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारी बहाने बना देते हैं या उन्हें अभी समय नहीं है कि बोलकर फटकार कर भगा देते हैं पीड़ित ग्रामीण किसानों ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात मुख्यमंत्री जिनका कहना है कि कोई भी दबंग भूमिया सरकारी जमीन या किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता तक पहुंचाने के लिए गुहार लगाई है पीड़ित किसान राजेश बघेल, प्रेमवती किशन,चंदन,आदि ने जानकारी देते हुए बताते हुए आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा पुलिस को भी पैसों के बल पर और राजनीतिक पहचान के जरिए पुलिस को बुलाकर पीड़ितों को धमकाया है और गोवर्धन थाने में किसान गोपाल उसकी पत्नी गुड्डी को बंद करवा दिया और बच्चों को थाने में ले जाया गया है शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा क्या शासन प्रशासन इन दबंग माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा जो सरकारी चक् रोड और सरकारी नाली पर कब्जा कर रहे हैं जिनसे किसानों का खेतों पर जाने के रास्ते में अवरोध हो गया है और किसानों के खेतों चक संख्या 581,582,583 ,584 ,585 की सिंचाई भी बाधित है