23 सितंबर को निकलेगी वामन भगवान की शोभायात्रा
Gargachary Times
9 September 2026, 19:13
46 views
Mathura
वृंदावन। सुप्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में वृंदावन के विभिन्न सनातनी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 सितंबर को निकलने वाली वामन भगवान की शोभायात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से बिहारीलाल वशिष्ठ, चंद्रलाल शर्मा, सत्यभान शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा एवं रमाकांत शर्मा को शोभायात्रा का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं आचार्य राजेश गोस्वामी को संयोजक तथा श्रीमती इंदु शर्मा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया।
निर्णय लिया गया कि वामन भगवान की शोभायात्रा हरि मंदिर, कैलाश नगर से प्रारंभ होकर चामुंडा मंदिर पर संपन्न होगी। बैठक के दौरान मोहन बल्लभ ने शोभायात्रा से संबंधित कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर आनंद बल्लभ गोस्वामी, राजीव शर्मा, मोहनलाल शर्मा, दीपक कृष्ण गोस्वामी, एमडी व्यास, सतीश त्रिपाठी, ब्रह्मदेव द्विवेदी, विष्णु भारद्वाज, गिरधर शर्मा, वेंकटेश शास्त्री, रूप किशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।