Loading...

गोवर्धन तहसील में प्रशासन ने मानी मांगें, 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त

Gargachary Times 9 September 2026, 19:14 64 views
Mathura
गोवर्धन तहसील में प्रशासन ने मानी मांगें, 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त
गोवर्धन तहसील में चल रहा 3 दिन से धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन ने किसानों की मांगें मान ली हैं और गांव में कार्य शुरू करा दिया है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के सार्थक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद आज शाम सहमति बनी। समाजसेवी विनोदी चौधरी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, अपने कार्यकर्ता किसान और विनोदी चौधरी के साथ आई महिलाएं धरना स्थल से हट गईं। प्रशासन ने बताया कि *गांव महरौली में जल भराव की समस्या को लेकर जो मांग की गई थी, उसको विकास विभाग के द्वारा पूरा किया जा रहा है। जल निकासी के लिए पाइप मंगा दिए गए हैं और पाइप डालने का कार्य आरंभ हो गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यह कार्य अस्थाई नहीं, बल्कि *स्थाई के रूप में कराया जा रहा है।इस धरना प्रदर्शन के दौरान भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के रामनारायण कुंतल जिला सचिव , दयाराम चौधरी, तहसील मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष घुरेलाल शास्त्री, ओ पी कुंतल तहसील अध्यक्ष हरवीर तेवतिया महावीर रावत मनोज कुमार द्रोणाचार्य राजपाल कुंतल वती देवी, गायत्री देवी, अंजना कुमारी, विनेश,पिंकी आदि महिला पुरुष मौजूद रहे
Follow Samachar24