Loading...

वायरल बुखार के मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग ओपीडी और काउंटर, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 9 September 2026, 22:35 51 views
Firozabad
वायरल बुखार के मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग ओपीडी और काउंटर, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिले के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वर्तमान में वायरल बुखार एवं मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज एवं ट्रॉमा सेंटर में वायरल बुखार के मरीजों के लिए अलग ओपीडी और विशेष काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उन्हें अस्पताल में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्ची के लिए लाइन में नहीं लगेंगे मरीज जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए हैं कि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार में खड़ा न होना पड़े। ऐसे मरीजों को सीधे संबंधित डॉक्टर द्वारा देखा जाएगा। डॉक्टर मरीज का नाम एवं आवश्यक विवरण अपनी पंजिका में दर्ज करेंगे और तत्काल उपचार शुरू करेंगे। व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा करेंगे प्रतिदिन निरीक्षण अस्पतालों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा को विशेष रूप से नामित किया है। वह प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज एवं ट्रॉमा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे और दैनिक रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य और उसे सुगम एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीमारी की स्थिति में किसी मरीज अथवा उसके परिजन को मानसिक या शारीरिक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Follow Samachar24