Loading...

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- ‘नागरिक से लाभार्थी’ तक की दूरी खत्म कर शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य करें हासिल

Gargachary Times 9 September 2026, 22:35 49 views
Firozabad
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- ‘नागरिक से लाभार्थी’ तक की दूरी खत्म कर शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य करें हासिल
आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 31 दिवसीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को पूरी तरह जनहितैषी, जनकल्याणकारी और आमजन के लिए उपयोगी बनाया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर वंचित वर्ग को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, लगन और समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहे, बल्कि इसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा पात्रता की स्वीकृति मिल सके। सरकारी योजनाओं की सफलता की कहानियों का बनेगा वीडियो डाटा अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का विवरण तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों का वीडियो डाटा भी तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से योजनाओं से हुए बदलाव और लाभार्थियों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।विभिन्न थीम पर होंगे कार्यक्रमअभियान के तहत विभिन्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा, संकल्प और सुशासन के इस आयोजन का मूल उद्देश्य ‘नागरिक से लाभार्थी’ तक की दूरी को समाप्त करना है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, डीपीआरओ, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, डीसी मनरेगा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24