Loading...

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर नवें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

Gargachary Times 9 September 2026, 22:36 51 views
Firozabad
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर नवें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ
जिले में नवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया।9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक संचालित होने वाले पोषण माह की इस वर्ष की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक भागीदारी के केंद्र के रूप में विकसित करना है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति आमजन में स्वामित्व और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना है। बहुविभागीय समन्वय से दूर होगा कुपोषण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पोषण अभियान केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह बहुविभागीय समन्वय पर आधारित जन-आंदोलन है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास समेत सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनपद में कुपोषण को समाप्त करना है। इसके लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए और लोगों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बच्चों के समुचित विकास के प्रति जागरूक किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा, ताकि प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार किया जा सके।
Follow Samachar24