Loading...

चारा काटने की मशीन पर विवाद में युवक की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 9 September 2026, 22:37 72 views
Firozabad
चारा काटने की मशीन पर विवाद में युवक की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम लांघी खुर्द में चारा काटने की मशीन पर हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की चारपाई का पाया भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को ग्राम लांघी खुर्द में चारा काटने की मशीन पर चारा काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मनमोहन के सिर में चोट लग गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा लेकर गए, जहां 1 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना नगला सिंघी में मु0अ0सं0 97/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने जांच और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संगीता पत्नी इन्द्रेश, निवासी लांघी खुर्द, थाना नगला सिंघी को गढ़ी धर्मी से नगला बलिया की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की चारपाई का एक पाया बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप सिंह, रिजर्व कांस्टेबल जयसन, रिजर्व कांस्टेबल निखिल शर्मा तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहीं।
Follow Samachar24