Loading...

​शाहपुर बांगर में हुई डिजिटल क्रांति की शुरुआत, ग्राम पंचायत सचिवालय में "ज्ञानम् ज्योति" डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

Gargachary Times 10 September 2026, 20:55 53 views
Mathura
​शाहपुर बांगर में हुई डिजिटल क्रांति की शुरुआत, ग्राम पंचायत सचिवालय में "ज्ञानम् ज्योति" डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ
बलदेव :- विकास खंड बलदेव के ​ग्राम पंचायत शाहपुर बांगर में शिक्षा और ज्ञान की नई रोशनी के संचार के परिणामस्वरूप आज ग्राम पंचायत सचिवालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी "ज्ञानम् ज्योति" का शुभारंभ किया गया। यह डिजिटल लाइब्रेरी न केवल क्षेत्र के छात्रों बल्कि समस्त ग्रामीणों के लिए ज्ञानवर्धन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ओम प्रकाश और प्रधानाध्यापक डॉ० जगदीश पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर डिजिटल लाइब्रेरी "ज्ञानम् ज्योति" का उद्घाटन कर किया। ​अपने संबोधन में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, ई-बुक्स और विभिन्न प्रकार की सूचनाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने इसे ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। प्रधानाध्यापक डॉ० जगदीश पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में ऐसी सुविधाएं शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार ला सकती हैं। ​कार्यक्रम में पंचायत सचिव विपिन विहारी कटरा, पूर्व सचिव अनु कुमार, अरुण शर्मा, कु० विमलेश, पूनम शर्मा, रुपेन्द्र यादव, योगेश आदि की उपस्थिति मुख्य रही। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया।
Follow Samachar24