Loading...

शिक्षक दिवस एवम आचार्य, आचार्या सम्मान समारोह संपन्न

Gargachary Times 10 September 2026, 20:59 45 views
Dholpur
शिक्षक दिवस एवम आचार्य, आचार्या सम्मान समारोह संपन्न
शिक्षक दिवस एवम आचार्य, आचार्या सम्मान समारोह संपन्न। जगनेर।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर परिसर में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य बंधु और आचार्या भगिनियों का सम्मान समारोह उत्साह पूर्वक एवम हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवप्रसाद बिंदल,कोषाध्यक्ष श्रीयुत् श्रीकृष्ण शर्मा,निरीक्षक सत्यप्रकाश बाबूजी,हरिओम बंसल नगर खंड विस्तारक श्री मोहन दास ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवम् पुष्पर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष एवम कोषाध्यक्ष,श्रीयूत श्रीकृष्ण शर्मा ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक से राष्ट्रपति बनने तक की जीवन यात्रा का वर्णन कर उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। साथ ही गुरु का अर्थ,गुरु का भगवान से भी उच्च स्थान,बताते हुए शिक्षकों से संस्कार प्रधान शिक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने,छात्र,छात्राओं से भी गुरुजनों का आदर करने से ही विद्या प्राप्ति हो सकती है ऐसा कहते हुए बताया कि श्रृद्धा वान लभते ज्ञानम। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के समस्त आचार्यों सर्वश्री,मुकेश सिंह,सनी सिंह,आकाश पांडेय,जुगेंद्र सिंह,मुकेश उपाध्याय,माताप्रसाद, भरत शर्मा प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह परमार को पटका,पुष्पमाला पहना कर एवम अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही समस्त आचार्या भगिनियों श्रीमती पूनम परमार,दामिनी सिंह,शोभा सिंह,आरती अग्रवाल,कुमारी वर्षा बिंदल,ऋतु परमार,रिया झा,दीक्षाअग्रवाल,अर्चना सिंह, को भी पटका पुष्पमाला एवम साड़ी भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त सेविकाओं श्रीमती लता,श्रीमती रेखा को भी पटका पुष्पमाला एवम साड़ी भेंट की गईं।इसके बाद प्रतिभावान छात्र छात्राओं,स्वतंत्रता दिवस समारोह,मेंहदी प्रतियोगिता,श्रीकृष्ण,राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता,आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लगभग 250 भैया बहनों को भी पुरुस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा,परमानंद मंगल उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन श्री मुकेश उपाध्याय ने किया। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह परमार ने सबका आभार प्रकट किया।
Follow Samachar24