Loading...

भाजपा सरकार से हर वर्ग नाराज है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 10 September 2026, 21:03 54 views
Lucknow
भाजपा सरकार से हर वर्ग नाराज है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार से हर वर्ग नाराज हैं। इस सरकार ने दस साल में कुछ नहीं किया। हर वर्ग दुखी और नाराज है। चुनाव सामने देख भाजपा घबराई हुई है। भाजपा सरकार ने दस साल तक शोषण किया। सरकार अपने अंतिम समय में आंगनबाड़ी से लेकर अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर रही है। दस साल में क्यों नहीं किया, सभी लोग समझ रहे हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक है। लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं मानती है। भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। पिछड़े, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण के साथ ही महिला आरक्षण के भी खिलाफ है। यह सरकार अल्पसंख्यकों का हक और सम्मान नहीं देना चाहती। अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों और मदरसों पर इनकी नजर है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ती जा रही है। जीडीपी शून्य हो गयी है। जब जीडीपी जीरो हो जाएगी तो लोगों को नौकरी, रोजगार कहां से मिलेगा। सरकार विकसित भारत के झूठे सपने दिखा रही है। सरकार एक तरफ जीडीपी और निवेश के दावे करती है वहीं दूसरी तरह लोगों के पास दवा, इलाज के पैसे नहीं है। झांसी में एक व्यक्ति पैसे के अभाव में अपनी पत्नी का इलाज नहीं करा पाया। एम्बुलेंस नहीं मिली। हालत यह हुई कि महिला की मौत के बाद व्यक्ति को अपनी पत्नी की लाष बेतवा नहीं में बहा देनी पड़ी। यही भाजपा सरकार की दस साल की उपलब्धि है। झांसी की घटना भाजपा सरकार की जीडीपी की पोल खोल रही है। सरकार जीडीपी 7.2 और 7.4 का दावा कर रही है लेकिन गरीब अपनी पत्नी का लाश का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है। जीडीपी के सरकारी आकड़े भाजपा के मित्रों को बड़े-बड़े कारोबार कराने के लिए आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इन लोगों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी कर लिया। अब रामवन गमन मार्ग में भी भ्रष्टाचार और लूट कर लिया। जो लोग मंदिर के चंदे की लूट कर सकते हैं, वे सड़कों के बजट को भी नहीं छोड़ सकते। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में जिस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है, उसे सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी अपने संसदीय क्षेत्रों की जलभराव और बाढ़ नहीं ठीक कर पाए तो वे दूसरे जिलों में क्या काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने, चरित्र के साथ खिलवाड़ के लिए जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है उसके लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। अब बात खुल गयी है कि छवि खराब करने और नकारात्मकता फैलाने के लिए भाजपा हजारों करोड़ रुपए सरकारी बजट का प्रयोग कर रही है। इतना नकारात्मक प्रचार कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग में महिला के शोषण को लेकर डीआई पर जो आरोप लगा है। उस पूरे मामले में महिला आयोग को स्वतः संज्ञान ले। जांच कर कार्रवाई करना चाहिए। इसके साथ ही डीआई और सूचना विभाग द्वारा विपक्ष के खिलाफ चलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार के लिए हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर में बहुत लोगों की जान गयी है, समय आने पर उसकी जांच होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ईवीएम के खिलाफ है। मैंने पहले भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीत जाये तो भी समाजवादी पार्टी ईवीएम के खिलाफ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मो. आजम खां साहब के साथ अन्याय कर रही है। इस सरकार में मैसेज देने के लिए जानबूझ कर अल्पसंख्यक समाज साथ अन्याय हो रहा है। सहारनपुर में 12 घंटे में मस्जिद गिरा दी गयी। एक दूसरी जगह मस्जिद की जांच हो रही है। भाजपा सरकार मैसेज देने के लिए अन्याय और अत्याचार कर रही है। दिल्ली में एक बिल्डिंग गिर गयी। छात्रों की जान चली गयी। क्या वह इंलीगल बिल्डिंग नहीं थी। पूरे लखनऊ में भाजपा के पास सबसे ज्यादा इंलीगल बिल्डिंगे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और पक्की नौकरी मिलेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव पहला ऐसा चुनाव होगा जिसकी घोषणा होते ही भाजपा हार मान लेगी। चुनाव की तारीख आते ही जनता अपना फैसला बता देगी। मुख्यमंत्री और सरकार चाहे जितना पैसा खर्च कर रहे। चाहे जितना अपना पॉलिटिकल मेकअप करा ले जनता इन्हें हटा देगी।
Follow Samachar24