जे0एस0 विश्वविद्यालय द्वारा छात्र - छात्राओं के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलबाड़
Gargachary Times
10 September 2025, 20:46
238 views
Firozabad
जे0एस0 विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, छात्र-छात्राओं के डिग्रियों में अनेकों अनियमितताऐं व्याप्त है, किसी विद्यार्थियों के अंकपत्र पर दिनांक नहीं अंकित है तों वहीं किसी विद्यार्थी ने किसी अन्य विषय से परीक्षा दी है, परंतु उसे किसी दूसरे विषय का अंकपत्र दिया जा रहा है, साथ ही साथ विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र पर भी अनेक प्रकार की विसंगतियां व्याप्त हैं, अनेक विद्यार्थी अंकपत्र और प्रमाण पत्र समय से प्राप्त न होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म समय से नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने करियर को लेकर संकट नजर आ रहा है, ऐसी स्थिति में विद्यार्थी और उनके अभिभावकों से यह अपील है कि वह नए सत्र में अपने बच्चों का दाखिला इस विश्वविद्यालय में न कराऐं जिससे उन्हें आगे चलकर किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़े, विश्वविद्यालय के प्रांगण में आज भी कैंप लगाया गया है, जहां पर विद्यार्थी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं, प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को यह आश्वासन दिया है, कि प्रशासन सदैव उनके साथ है और हर संभव मदद प्रशासन आपको उपलब्ध करायेगा, साथ ही संज्ञान में आने के उपरांत कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट की गयी है, इस आरोप में विश्वविद्यालय प्रशासन से सम्बंधित अजय, अनुज यादव, हिमांशु यादव, नीरज यादव, सुकेश यादव (चांसलर), गीता यादव, पीएस यादव (प्रो0 चांसलर) के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।