Loading...

टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 10 September 2026, 21:05 39 views
Firozabad
टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना टूंडला पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 सितंबर की रात करीब 9:14 बजे न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित खंडहर के पास टीन शेड से आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूले उर्फ मूलचंद उर्फ मानिक चन्द्र पुत्र केशव प्रसाद, निवासी निजामी बस्ती, थाना टूंडला, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना टूंडला में मु0अ0सं0 440/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना टूंडला, सदर आगरा और कोतवाली जनपद ललितपुर में चोरी व माल बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र और कांस्टेबल आशीष ठैनूआ शामिल रहे।
Follow Samachar24