Loading...

रामगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 10 September 2026, 21:05 50 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 10 सितंबर को सांती रोड से भीकनपुर की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र नौशे, निवासी मुमताज मस्जिद के पास बारहबीघा, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 535/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दिलशाद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना रामगढ़ में वर्ष 2025 में धारा 137(2)/87 बीएनएस तथा वर्ष 2022 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अचल कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और रिजर्व पुलिसकर्मी गुरदीप चौधरी शामिल रहे।
Follow Samachar24