दक्षिण पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 20 कट्टा बेसन बरामद
Gargachary Times
10 September 2026, 21:06
46 views
Firozabad
थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक नामजद अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 कट्टा फार्च्यून बेसन, कुल वजन करीब 400 किलोग्राम बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में 10 सितंबर को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 953/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी की निशानदेही पर फूलबाड़ी, संत नगर स्थित नीलू के घर से चोरी किए गए सामान में से 20 कट्टा फार्च्यून बेसन बरामद हुए। बरामद बेसन का कुल वजन करीब 400 किलोग्राम बताया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मी नारायण पुत्र नैहने राठौर, निवासी गली नंबर-3, गल्ला मंडी में गीता राठौर का किराये का मकान, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में की है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन राठी और कांस्टेबल जीतेश कुमार शामिल रहे।