नरेंद्र चौधरी बने भाकियू अंबावता के युवा जिलाध्यक्ष
Gargachary Times
10 September 2025, 20:48
101 views
Mathura
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्पीकर हॉल कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 ऋषिपाल अम्बावता ने मुसुमना निवासी नरेंद्र चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष मथुरा मनोनीत किया गया । बैठक में मथुरा से दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं बड़ी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा और किसान की आवाज को उठाने का काम करूंगा ।
नरेन्द्र चौधरी के युवा जिलाध्यक्ष मथुरा बनाए जाने पर संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई । पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल , जिला अध्यक्ष मथुरा अनिल शर्मा , जिला महासचिव गिरीश चौधरी , जिला सचिव राकेश फौजदार , छाता प्रभारी अकबर खान , ब्लॉक नौहझील प्रभारी सद्दाम खान , तहसील अध्यक्ष मांट डॉ जगदीश निषाद , तहसील महासचिव मांट विष्णु पुजारी , मुंशी खान आदि ने खुशी जाहिर की है ।