Loading...

मृतक मज़दूर के परिजनों ने शव स्कूल के गेट पर रख कर किया हंगामा

Gargachary Times 12 September 2026, 18:16 51 views
Mathura
मृतक मज़दूर के परिजनों ने शव स्कूल के गेट पर रख कर किया हंगामा
गोवर्धन।।गोवर्धन में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई तो दूसरे मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।शनिवार को मृतक मजदूर पंकज के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण उसका शव लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। परिजनों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ विरोध जताते हुए मुआवजे की मांग की। दरअसल, कॉलेज के मुख्य द्वार पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य के दौरान अचानक छजली गिर गई थी, जिसकी चपेट में आने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ, लेकिन उन्हें सूचना शाम चार बजे दी गई। पंकज अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी छोड़ गया है। परिजनों ने परिवार के भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को समझाने लगे। लेकिन ग्रामीण जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही ओर मृतक मज़दूर के परिजनों की आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। काफ़ी देर की जद्दोजहद ओर समझने के बाद क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के आश्वासन पर धरने पर बैठे हुए मृतक मज़दूर के परिजनों और ग्रामीण लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।बताते चलें कि परिक्रमा मार्ग में मरम्मत का कार्य बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा mvda द्वारा कराया जा रहा था जिसका ठेका लेकर ठेकेदार द्वारा अन्य लोगों से कार्य कराया जा रहा था।देखना होगा कि मृतक मज़दूर के निराश्रित परिवार के भरण पोषण के लिए प्रशासन क्या व्यवस्था करता है और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करता है।
Follow Samachar24