नारायण सेवा संस्थान ने बृजवासी सिस्टर्स को किया सम्मानित
Gargachary Times
12 September 2026, 18:17
54 views
Mathura
बलदेव। दिव्यांग एवं वंचित बच्चों की सेवा में पिछले 40 वर्षों से निरंतर समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था नारायण सेवा संस्थान के उदयपुर स्थित सेवा महातीर्थ भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलदेव निवासी बृजवासी सिस्टर्स गौरी पाठक एवं निशा पाठक, सुपुत्री राम पाठक, को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित जाह्नवी तथा अंतरराष्ट्रीय कान्स महोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता और जपमाला के साथ भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली आरती क्षेत्रपाल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बृजवासी सिस्टर्स के भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अनुकरणीय है। संस्थान का सदैव प्रयास रहता है कि धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाए।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने बृजवासी सिस्टर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बृजवासी सिस्टर्स को सम्मान मिलने पर डॉ. जगदीश पाठक, मोहित पाठक, सुशेंद्र मित्तल, सोनू भैया, चेयरमैन डा.मुरारी लाल अग्रवाल, जवाहर उपाध्याय, अनुज उपमन्यु, राजेश पाठक, पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, संजीव गोयल, राकेश गोयल, शिवा उपाध्याय, सुरेश भारद्वाज, मदन पांडेय, मुकेश उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, राजेश पांडेय, यतींद्र बल्लभ शास्त्री आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।