गोवर्धन प्रखंड में मनाया विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस
Gargachary Times
12 September 2026, 18:17
46 views
Mathura
गोवर्धन - विश्व हिंदू परिषद के 62वे स्थापना दिवस पर गोवर्धन के मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम एवं भारत माता के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री शिवांग गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वर्ष 1964 में मुंबई के संदीपनी आश्रम में विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना की गई थी। विश्व हिंदू परिषद केवल संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और सेवा के लिए समर्पित अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय रहने का आह्वान किया। संघ के गोवर्धन प्रचारक अमित ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विहिप निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए व्यसन से दूर रहकर स्वस्थ समाज के विकास निर्माण की बात कही। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मथुरा शिवांग गुप्ता, जिला सह मंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला मिलन प्रमुख गिरीश राजपूत, खण्ड प्रचारक अमित, सह संयोजक अभिषेक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष श्रेयस गुजराती, प्रखंड मंत्री जगदीश गोकुलिया, प्रचार प्रसार प्रमुख विष्णु सहित विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।