Loading...

BRICS के अगले 20 साल का नया एजेंडा बनाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Gargachary Times 12 September 2026, 18:33 56 views
Delhi
BRICS के अगले 20 साल का नया एजेंडा बनाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS को अगले 20 साल के लिए नया और बड़ा एजेंडा तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर साल BRICS की अध्यक्षता बदलती है, लेकिन इससे संगठन के काम की गति नहीं रुकनी चाहिए। मोदी ने BRICS में कामकाज को जारी रखने और फैसलों पर अमल की निगरानी के लिए एक स्थायी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके जरिए अलग-अलग देशों की अध्यक्षता बदलने के बाद भी पुराने फैसलों पर काम जारी रखा जा सकेगा। उन्होंने एक सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड बनाने का भी सुझाव दिया। इसमें हर फैसले की जिम्मेदारी किसकी है, उसे कब तक पूरा करना है और उस पर कितना काम हुआ है, इसकी जानकारी दर्ज होगी।
Follow Samachar24