Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सख्त शब्दों में सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और कृषि विभाग की सम्पूर्ण टीम को किया निर्देशित

Gargachary Times 17 July 2025, 20:36 36 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सख्त शब्दों में सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और कृषि विभाग की सम्पूर्ण टीम को किया  निर्देशित
फिरोजाबाद आज दिन गुरुबार में जाकर कम से कम पांच उर्वरक की दुकानों पर इस बात का निरीक्षण करें, कि खाद प्राप्ति के लिए आ रहे किसानों के लिए उर्वरकों की दुकानों पर बैठने के लिए छायायुक्त व्यवस्था है, कि नहीं, हर उर्वरक की दुकान के सामने खाद की कीमत प्रति बीघा, एकड़ एवं हेक्टेयर का बैनर दुकानों पर लगा है, अथवा नहीं, साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान यह भी देखना है की दुकानों पर खाद की उपलब्धता है, कि नहीं अगर है तो, यह देखना है कि उन दुकानों पर कितनी मात्रा में खाद की उपलब्धता है, साथ ही साथ कृषकों को खाद आवंटित किए जाते समय उनकी खतौनी, आधार एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर पर अंकित किए जा रहे हैं अथवा नहीं। निरीक्षण के उपरांत यह संपूर्ण रिपोर्ट शाम तक अवश्य उपलब्ध करा दें, अगर कहीं पर भी कोई भी कमी पाई जाती है, तो उन खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी, इसके अलावा शासन द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं, कि जनपद के निजी एवं सहकारी क्षेत्र में नत्रजन एवं फास्फोरिक उर्वरकों को राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर वितरण कराया जाए, जिलाधिकारी ने इस क्रम में पर्यवेक्षणाधीन लेखपालों की ड्यूटी उर्वरकों की अधिक उपलब्धता वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार जोतवही के अनुसार एवं निर्धारित दर पर वितरण हेतु लगाई है और उनसे कहा गया है कि इस वितरण को नियमानुसार सम्पन्न कराए, इस वितरण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो, साथ ही साथ उन्होने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है, किसान किसी के बहकावे में न आए, साथ ही साथ किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, प्रशासन आपकी सहायता हेतु सदैव तत्पर है।
Follow Samachar24