Loading...

खुले पंख परिवार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 81 लोगों ने रक्तदान कर बचाने का लिया संकल्प, हीमोग्लोबिन कम होने वालों को मिला ‘मानवता के वीर’ सम्मान

Gargachary Times 13 September 2026, 20:33 48 views
Agra
खुले पंख परिवार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 81 लोगों ने रक्तदान कर बचाने का लिया संकल्प, हीमोग्लोबिन कम होने वालों को मिला ‘मानवता के वीर’ सम्मान
आगरा। खुले पंख परिवार ट्रस्ट की ओर से रविवार को लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में 121 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 81 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुष्कल गुप्ता, डॉ. महेश चौधरी, महंत गोपी गुरु, श्रीमती बबीता पाठक, कथावाचक कृष्णप्रिया एवं डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस पुनीत अभियान की सराहना की। रक्त नहीं दे पाए, फिर भी सम्मान के हकदार बने शिविर में कई लोग पूरे उत्साह के साथ रक्तदान करने पहुंचे, लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। खुले पंख परिवार ट्रस्ट ने ऐसे सभी लोगों के जज़्बे को सलाम करते हुए उन्हें ‘मानवता के वीर’ सम्मान से सम्मानित किया। आयोजकों ने कहा, “रक्तदान करना बड़ी बात है, लेकिन रक्तदान की भावना लेकर रक्त केंद्र तक पहुंचना भी अपने आप में मानवता की बड़ी मिसाल है। किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने की इच्छा रखने वाला हर व्यक्ति हमारे लिए मानवता का वीर है।” ट्रस्ट ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और एक-दूसरे के लिए खड़े होने की भावना को मजबूत करना है। लोकहितम ब्लड बैंक की टीम का भी सम्मान रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोकहितम ब्लड बैंक की पूरी टीम को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने और मानव जीवन बचाने में ब्लड बैंक की टीम की सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है। खुले पंख परिवार ट्रस्ट ने अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रक्तदान करें और अपने रक्त से किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का संकल्प लें। एक यूनिट रक्त—किसी के लिए पूरी जिंदगी। आइए, रक्तदान को आदत नहीं, मानवता की जिम्मेदारी बनाएं।
Follow Samachar24