पारिवारिक कलह के चलते भाई ने भाई की गोलीमार की हत्या
Gargachary Times
10 September 2025, 20:50
160 views
Mathura
थाना क्षेत्र के गांव शल्ल में बीती मंगलवार रात लगभग 12 बजे परिवारिक कलह के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गांव शल्ल निवासी चन्द्रपाल सिंह के बड़े बेटे संजीव व छोटे बेटे अजीत के बीच पिता की 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।अजीत अविवाहित है। मंगलवार रात 12 बजे झगड़े के दौरान संजीव ने अजीत सिंह (35)को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम चौकीदार डंबर सिंह ने गांव के रास्ते में शव पड़ा देख सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी संजीव की तलाश जारी है।