फ्री इलाज के बहाने आयुष्मान कार्ड से निकाले पैसे
Gargachary Times
10 September 2025, 20:51
177 views
Mathura
सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्ड धारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी कार्ड धारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार स्वयं वहन करती है लेकिन इसका फायदा गरीब की जगह प्राइवेट हॉस्पिटल वाले उठा रहे है। प्राइवेट हॉस्पिटल वाले अपने एजेंट गांव-गांव भेज कर गरीब लोगों को अपनी बातों के झांसे में लेकर फ्री इलाज की बात कहते है और गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जाते हैं उनसे अंगूठा लगाते हैं और आयुष्मान कार्ड से पैसा निकाल लेते हैं फतिहा प्रधान हरिओम की जागरूकता से दर्जनों ग्रामीण फिर इन जालसाओं के झांसे में आने से बच गए। आपको बताते चले विकासखंड फरह के गांव फ़तिहा से दर्जनों ग्रामीणों को ले जाकर के उनसे फ्री में इलाज करने की बात कही और उनसे अंगूठा लगवाया और सभी के खाते से पैसा निकाल लिए ओर घर भेज दिए। बुधवार को आधा दर्जन जालसाज गांव में फिर आ गए और एक पेड़ के नीचे बैठकर गरीबों को बुलाया जब यह जानकारी फतिया प्रधान हरिओम को हुई तो उन्होंने तुरंत उनके पास गए। और पूछताछ की तो सभी लोग वह भागने लगे बताया गया है कि यह वृंदावन में स्थित एक अस्पताल द्वारा भेजे गए एजेंट है और उन्होंने बताया कि यह काम सब अस्पताल संचालक के कहने पर होता है जब मरीज से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमसे तो फ्री के इलाज के लिए बोला गया था लेकिन सभी के खाते से पैसा निकाल लिए गये। है ग्राम प्रधान हरिओम सिंह ने बताया कि विगत दिनों हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए जब मुझे मालूम पड़ा कुछ लोग गांव में गरीब भोले वाले लोगों को फंसा रहे तो मैं मौके पर पहुंचा और वह बात सच निकली प्रधान ने बताया कि गांव के दोजी, फूलवती, बिजेंदर, रामवती, तेज सिंह,नेकराम के खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं अभी और गांव मैं जानकारी जुटा रहा हूं सभी को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करूंगा।