Loading...

यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान

Gargachary Times 10 September 2025, 20:52 206 views
Firozabad
यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं दो-पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराये जाने हेतु आज दिनांक 10-09-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल (No Helmet - No Petrol) अभियान के तहत वाहन चालकों एवं पेट्रोल पम्प कर्मियों को जागरूक किया गया । उक्त अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना में हेलमेट की महत्वता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले एवं एनएच0- 19 पर ओवर स्पीड़ में वाहन चलाने वाले कुल 460 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गयी है । पेट्रोल पंप स्वामी एवं कर्मचारियों को पेट्रोल पम्प पर नो-हेलमेट-नो पेट्रोल (No Helmet – No Petrol) के बैनर लगवाने तथा बिना हेलमेट किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिए जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । सयुंक्त टीम का यह अभियान 01-09-2025 से 01 माह तक लगातार जारी रहेगा । यातायात पुलिस जनपद फिरोजाबाद वाहन चालकों से अनुरोध करती है, कि स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं ।
Follow Samachar24