Loading...

फिरोजाबाद के युवक ने गोवर्धन के युवक को मारी गोली, अवैध कट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 14 September 2026, 21:20 77 views
Mathura
फिरोजाबाद के युवक ने गोवर्धन के युवक को मारी गोली, अवैध कट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
फरह। थाना फरह क्षेत्र में पैसे के लेन-देन और बहन पर अश्लील टिप्पणी करने के विवाद में गोलीकांड हो गया। आरोपी *आर्यन पुत्र महावीर निवासी इमलिया, थाना राजावली, जिला फिरोजाबादने शिवकुमार पुत्र भूरा निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, मथुरा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 112 पर खुद ही दी वारदात की सूचना जानकारी के अनुसार आर्यन और शिवकुमार के बीच काफी समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। आर्यन का आरोप है कि शिवकुमार उसका पैसा वापस नहीं कर रहा था और उसकी बहन के बारे में गलत कमेंट भी कर रहा था। इसी रंजिश में आर्यन ने शिवकुमार को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि उसने खुद ही पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके बताया कि "मैंने गोली मार दी है।" सूचना पर थाना फरह पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अवैध असलाह बरामद थाना फरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी फरह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद असलहे को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24