समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है: अखिलेश यादव
Gargachary Times
14 September 2026, 21:23
68 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और कई खापों के चौधरियों ने भेंट की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने किसानों से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। 2027 का विधानसभा चुनाव किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव किसानों के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में किसानों को धोखा दिया है। इस सरकार में किसानों को कभी समय पर खाद-बीज नहीं मिल पाया। भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी चरम पर है। जब किसानों को खाद की जरूरत होती है, तब खाद गायब हो जाती है। किसान खाद मांगता है तो यह सरकार लाठियां लेकर दौड़ाती है। भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा हो गयी। बिचौलिये हावी है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा का मूल चरित्र किसान विरोधी है। भाजपा ने हमेशा किसानों की उपेक्षा की।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को गन्ना मूल्य 24 घंटे में भुगतान होगा। किसानों को भरपूर बिजली दी जाएगी। खाद, बीज, पानी, सिंचाई की समुचित व्यवस्था होगी। किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। किसानों का इलाज मुफ्त होगा। उन्होंने कहा कि इथेनॉल का लाभ किसानों को मिलना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में प्राथमिकता से गांवों का विकास होगा। किसानों के हित में फैसले लिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी के लिए किसान सर्वोपरि है। समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों में किसानों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिए थे। जिसे किसान आज भी याद कर रहे हैं।
किसानों ने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव पर भरोसा है। वे कृषि और कृषक परिवारों की परेशानियों से परिचित है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने खेती का बजट बढ़ाया था। किसानों को तमाम सुविधाएं दी थी। सभी खाप के प्रतिनिधि किसानों के संकल्प लिया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के चौधरी विरेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हल भेंट किया। बागपत के किसानों ने अपने हुक्का के साथ भेंट की।
अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों में समाजवादी पार्टी के सिवाल खास मेरठ के नेता गौरव चौधरी, के साथ खोकर खाप के चौधरी सुभाष खोकर बागपत, मान खाप के चौधरी मोहन लाल मान छपरौली, मलिक खाप के चौधरी आजाद मलिक बागपत, दांगी खाप के चौधरी धर्मपाल (बीकेटी) बड़ौत के साथ किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव मेरठ कपिल पूनिया, छपरौली के महिपाल सिंह मान, मेरठ के अनुज पूनिया, छपौली के प्रमोद, चौधरी रामवीर प्रधान जी पूरा महादेव, चौधरी कल्लू डीलर पूरा महादेव उर्मिला चौधरी मेरठ, जयवीर बालियान पहलवान, रवि बालियान, चौधरी विरेन्द्र बालियान प्रधान शामिल रहे !