Loading...

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 14 September 2026, 21:27 66 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र में देशी मदिरा एवं कंपोजिट शॉप फुटकर मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ विभिन्न मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान परिसर में साफ-सफाई रखने तथा दुकानों के बाहर मदिरा का सेवन नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और यूपीएमएल की 100 एमएल धारिता वाली बोतलों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने को कहा गया। आबकारी विभाग ने दुकानों के आसपास भी नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
Follow Samachar24