Loading...

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में लगातार जुटे समाजसेवी, घर घर पहुंचा रहे राहत सामग्री

Gargachary Times 10 September 2025, 20:54 166 views
Mathura
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में लगातार जुटे समाजसेवी, घर घर पहुंचा रहे राहत सामग्री
मथुरा जनपद में जमुना जी के जलस्तर बढ़ने से काफी लोग प्रभावित हुए। लोगों घरों में पानी पहुंच गया। जिससे उनके लिए काफी मुश्किल खड़ी हो गई। हालांकि अब जमुना जी का पानी काफी घट गया है। लेकिन प्रभावित लोगों के लिए अभी भी काफी दिक्कत बनी हुई है। प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार जुटा हुआ है।वही समाज सेवा करने वाले लोग भी इस आपदा में लोगों की मदत करने के लिए जुटे हुए हैं। समाज सेवा करने वाले लोग प्रभावित लोगों के लिए खाना बनवाकर वितरण कर रहे हैं। और अन्य जरूरत की चीजों को भी वितरण करके उनकी मदत करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान भूरा पहलवान, डॉ जेएस जाट, मुनिया,जीतू जोशी, हर्ष भारद्वाज, देव चौधरी, अशोक,रामवीर, नीलम चौधरी, वीरपाल, लेखराज,दयाल सिंह, व गिरीश पंडित सहित अन्य तमाम लोग इसमें जुटे हुए हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर खाना एवं राहत सामग्री वितरण की।
Follow Samachar24