गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
Gargachary Times
15 September 2026, 19:51
53 views
Jalaun
कोंच/जालौन दिन मंगलवार को प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई यहां से यात्रा सागर चौकी चंदकुआ स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
इस मौके पर सुशील दुरवार अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी सुधीर सोनी राहुल तिवारी लोकेंद्र चौहान पुन्नी रिछारिया अश्वनी सेठ अमित यादव आलोक कपूर रवि गौतम सतीश राठौर पवन निरंजन विक्की शुक्ला सूर्यदीप सोनी निखिल सोनी राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।