गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट एसडीएम-सीओ ने गणेश पंडालों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
15 September 2026, 19:52
47 views
Jalaun
कोंच/जालौनगणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क है दिन सोमवार की देर शाम एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने नगर में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों को देखा इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव समितियों के आयोजकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि गणेश पंडालों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं पंडाल के आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रास्ता सुचारु रखा जाए साथ ही बिजली के तारों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने आयोजकों से कहा कि गणेशोत्सव के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए उन्होंने समितियों से अपील की कि आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में मौजूद आयोजकों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए प्रशासनिक अधिकारियों के नगर में पंडाल निरीक्षण से गणेशोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता नजर आई।
इस मौके पर सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेशोत्सव के दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।