असली जेबर का लालच देकर टप्पेबाज दे गया नकली जेबर
Gargachary Times
15 September 2026, 19:53
55 views
Jalaun
कोंच/जालौनबस स्टैंड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक यात्री टप्पेबाज के जाल में फस गया और लालच के चलते असली जेबर की जगह पर टप्पेबाज नकली जेबर देकर रफूचक्कर हो गया।
मामला दिनांक 15 सितम्बर 2026 समय करीब सुबह 7 बजे का है जब जिला भिंड की तहसील लहार के ग्राम मारपुरा निबासी बॉबी पुत्र कमलेश कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरा था तभी कुछ टप्पेबाज चांदी व सोने के फर्जी आभूषण लेकर बॉबी को सस्ता देने की बात कहने लगे जिस पर बॉबी ने मना किया लेकिन टप्पेबाजों ने जबरन सामान दिया और 15 हजार रुपये एवं रियल मी का फोन लेकर रफूचक्कर हो गए वहीं बॉबी का कहना है कि मैं उक्त लोगों के पीछे भागा औऱ उक्त लोग जबरन रुपया व मोवाइल फोन छीनकर भाग गए वहां पर मौजूद लोगों ने बॉबी को उक्त लोगों के बारे में बताया कि ये कांशीराम कालौनी तरफ के हैं बॉबी कानपुर से अपनी बहिन की मोराइछठ देने के लिए रुपये लेकर अपने ग्राम मारपुरा जा रहा था तभी उसके साथ यह घटना घटित हो गयी उक्त के सम्बन्ध में बॉबी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए गया हुआ रुपया व मोवाइल फोन दिलाये जाने की मांग की है।