Loading...

जिला सहकारी बैक एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान मे सदस्यता अभियान

Gargachary Times 10 September 2025, 20:55 51 views
Firozabad
जिला सहकारी बैक एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान मे सदस्यता अभियान
जिला सहकारी बैंक एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान में सदस्यता अभियान का कार्यशाला जिला कलेक्ट्रेट फिरोजाबाद में की जिसकी मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य तथा अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष श्री अतुल प्रताप सिंह ने की विशिष्ट अतिथि संयुक्त रजिस्ट्रार आगरा मंडल श्री आदित्य कुमार दुबे रहे गोष्ठी में जनपद की समस्त सहकारी समितियां के सचिव ,अध्यक्ष एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में सहायक आयुक्त सहकारिता श्री सतीश कुमार द्वारा बताया के जनपद में 12 सितंबर से महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें किसानों को सहकारी समितियां का सदस्य बनाकर जोड़ा जाएगा सहकारी बैंक के महाप्रबंधक श्री मनोज मौर्य द्वारा बताया कि 226 रुपए सदस्यता शुल्क के साथ कोई किसान समिति का सदस्य बनकर लाभ उठा सकता है संयुक्त रजिस्टर श्री दुबे द्वारा सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में सहकारिता अपना दायित्व निभाती है मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने समितियां द्वारा किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर भूरी भूरी प्रशंसा की और सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आवाहन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अतुल प्रताप सिंह द्वारा बताया की सहकारिता का विकास शासन की प्राथमिकता का क्षेत्र है और सरकार द्वारा समितियां को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार समितियां को 10 लाख रुपया का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जनपद के किसानों को खाद की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्र प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा किया गया और प्रतिभागियों को डीएपी के की उपलब्धता एवं इसके विकल्प नैनो डीएपी पर प्रकाश डाला
Follow Samachar24