Loading...

पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Gargachary Times 15 September 2026, 19:54 53 views
Firozabad
पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने गुरैया सोहेलपुर गांव में हुई शिवम उर्फ राहुल की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए उसकी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान प्रीति ने कथित रूप से अपने पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर की रात ग्राम गुरैया सोहेलपुर निवासी शिवम उर्फ राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रीति द्वारा अलग-अलग बातें बताई जा रही थीं। मृतक के पिता बलवीर सिंह की सूचना पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर 15 सितंबर को थाना सिरसागंज में मुकदमा संख्या 465/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मृतक की पत्नी प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रीति को शेरपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना वाली शाम करीब आठ बजे शिवम उर्फ राहुल शराब के नशे में घर आया था। इसके बाद पहली मंजिल स्थित कमरे में उसका पत्नी प्रीति से विवाद हो गया। पुलिस का दावा है कि विवाद के दौरान प्रीति ने अपने हाथों से पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान प्रीति पत्नी स्वर्गीय शिवम उर्फ राहुल यादव, निवासी गुरैया सोहेलपुर, थाना सिरसागंज, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण अधाना, महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह, महिला कांस्टेबल पल्लवी और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24