चोरी के माल सहित आरोपी गिरफ्तार, चार पंखा किट और तांबे की कॉयल बरामद
Gargachary Times
15 September 2026, 19:55
51 views
Firozabad
फिरोजाबाद। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कनेटा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी शांतिनगर, भारत टॉकीज के पीछे, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से मुकदमा संख्या 230/2026 से संबंधित चार पंखा किट तथा मुकदमा संख्या 245/2026 से संबंधित तांबे की कॉयल का तार बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मटसेना में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 230/2026 में धारा 303(2), 324(4), 317(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 245/2026 में धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नितिन तेवतिया, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल तिलकराज शामिल रहे।