आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश
Gargachary Times
15 September 2026, 19:56
58 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी विभाग ने सोमवार को क्षेत्र-1 के अंतर्गत आने वाली फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।देसी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल एवं 200 एमएल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने और सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने को कहा। दुकानों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों की मौके पर जाकर जांच भी की गई। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।