Loading...

बेखौफ खनन माफिया से कॉलोनीवासी परेशान, ओवरलोड ट्रैक्टरों से उड़ रही मिट्टी और धूल

Gargachary Times 15 September 2026, 19:57 54 views
Firozabad
बेखौफ खनन माफिया से कॉलोनीवासी परेशान, ओवरलोड ट्रैक्टरों से उड़ रही मिट्टी और धूल
टूंडला। कस्बे में कथित खनन माफियाओं द्वारा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की ढुलाई किए जाने से कॉलोनीवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिनभर ओवरलोड ट्रैक्टरों के आवागमन के चलते सड़क पर मिट्टी बिखर रही है और वाहनों के निकलने पर धूल उड़कर आसपास स्थित घरों में पहुंच रही है। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, समस्या को लेकर ट्रैक्टर चालकों से विरोध भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद मिट्टी की ढुलाई जारी है। स्थानीय लोगों ने कुछ ट्रैक्टर चालकों पर दबंगई करने और विरोध करने पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि लगातार मिट्टी की ढुलाई से जहां क्षेत्र में धूल का गुबार बना रहता है, वहीं ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन और ओवरलोड मिट्टी की ढुलाई पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Follow Samachar24