Loading...

पीड़ित परिजनों से मिले सपा सांसद, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शुरू किया धरना

Gargachary Times 15 September 2026, 19:57 3 views
Firozabad
पीड़ित परिजनों से मिले सपा सांसद, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शुरू किया धरना
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के लाभौआ गांव में महिला की मौत के मामले को लेकर मंगलवार को सियासत गरमा गई। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन लाभौआ गांव पहुंचे और मृतका के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों से वार्ता के बाद सांसद ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। सांसद रामजीलाल सुमन ने आरोप लगाया कि महिला की मौत पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने महिला को धक्का दिया, जिसके बाद उसकी मौत हुई। सांसद ने मामले में पूरे थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सांसद अपने समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं के साथ शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव . सर्वेश यादव विधायक . पूर्व विधायक अजीम भाई रमेश चंचल . दिलीव यादव पूर्व एम एल सी . समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।सांसद के धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल बढ़ गई। एसपी ग्रामीण, सीओ शिकोहाबाद सहित भारी पुलिस फोर्स कोतवाली में मौजूद रहा। अधिकारियों ने सांसद और सपा नेताओं से वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी।रामजीलाल सुमन ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, धरने के चलते कोतवाली के बाहर भी सपा समर्थकों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन की गतिविधियां बढ़ गईं।
Follow Samachar24