Loading...

पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदी थार, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 16 September 2026, 21:20 40 views
Firozabad
पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदी थार, वांछित आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने वांछित अभियुक्त योगेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिंद्रा थार बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर उक्त थार खरीदी थी। वाहन बरामद होने के बाद संबंधित मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी टूंडला के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने योगेश पुत्र नाहर सिंह निवासी बलीपुर तपस्या, थाना फरिहा को टूंडला रेलवे स्टेशन के पास टीनशेड खंडहर रेलवे क्वार्टर मालगोदाम के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना टूंडला में दर्ज मुकदमा संख्या 455/26, धारा 69, 318(4) एवं 317(2) बीएनएस में वांछित था। आरोपी के कब्जे से महिंद्रा थार संख्या UP 80 GC 8009 बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि यह वाहन पीड़िता की ज्वैलरी बेचकर खरीदा गया था। वाहन की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज पौनियां, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल अजय शंकर और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24