Loading...

रामबाग मेडिकल केयर यूनिट के मरम्मत कार्य का शुभारंभ, करीब 10 लाख रुपये होंगे खर्च

Gargachary Times 16 September 2026, 21:28 51 views
Agra
रामबाग मेडिकल केयर यूनिट के मरम्मत कार्य का शुभारंभ, करीब 10 लाख रुपये होंगे खर्च
मुकुल शर्मा आगरा रामबाग स्थित मेडिकल केयर यूनिट के मरम्मत एवं सुधार कार्य का शुभारंभ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, सम्मानित पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही। बताया गया कि मेडिकल केयर यूनिट के मरम्मत एवं सुधार कार्य पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्य पूरा होने के बाद यहां आने वाले क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। मेडिकल केयर यूनिट के सुधार से आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
Follow Samachar24