Loading...

जगदगुरु हिमांगी सखी मां ने बांके बिहारी कॉरिडोर का किया विरोध, ब्रजवासियों के आंदोलन को दिया समर्थन

Gargachary Times 17 July 2025, 20:38 113 views
Mathura
जगदगुरु हिमांगी सखी मां ने बांके बिहारी कॉरिडोर का किया विरोध, ब्रजवासियों के आंदोलन को दिया समर्थन
वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में उठ रही ब्रजवासियों की आवाज़ को अब संत समाज का भी खुला समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में जगदगुरु हिमांगी सखी मां ने मंदिर परिसर में आकर ब्रजवासियों के आंदोलन का समर्थन किया और सरकार को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर ठाकुरजी के निवास स्थल की पवित्रता से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिमांगी सखी मां ने कहा, “बांके बिहारी जी केवल एक देवता नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा हैं। कॉरिडोर के नाम पर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने की साजिश चल रही है। ब्रजवासी इसके खिलाफ एकजुट हैं और मैं इस आंदोलन में उनके साथ हूं।” उन्होंने ठाकुरजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि “हे बिहारी जी! अपने ब्रज को बचाओ।” साथ ही हिमांगी सखी मां ने ब्रजवासियों से संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। ब्रजवासी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि भीड़ प्रबंधन का समाधान निकाला जाए, लेकिन मंदिर की मौलिकता से कोई छेड़छाड़ न हो। अब जब संत समाज और धर्माचार्य भी खुलकर मैदान में आ गए हैं, तो आंदोलन को और बल मिलने की संभावना है।
Follow Samachar24