बिजली विभाग में ₹25 हजार की कथित वसूली का आरोप, JE-AE पर गंभीर आरोप
Gargachary Times
17 September 2026, 19:02
4 views
Agra
संवाददाता विजय सोलंकी
आगरा में बरहन थाना क्षेत्र के चौकड़ा निवासी अश्वनी चौहान ने बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार और अधिशासी अभियंता एत्मादपुर मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी को लेकर जेई से फोन पर बातचीत के दौरान JE के द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और झूठे मुक़दमे में फ़साने की धमकी दी गई। आरोप है कि बाद में मामले में कार्रवाई न करने के एवज में ₹25 हजार की कथित मांग की गई।
पीड़ित के मुताबिक, ₹20 हजार नकद जेई के माध्यम से दिए गए, जबकि ₹5 हजार QR Code के जरिए भुगतान किए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास भुगतान का रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं।
अश्वनी चौहान ने अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड, ऑडियो-वीडियो और QR भुगतान की जांच कराकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि शिकायत में लगाए गए ₹25 हजार की कथित वसूली के आरोपों की जांच में क्या सच सामने आता है?