Loading...

परिक्रमा करने आए युवक की राधा कुंड में डूबने से मौत

Gargachary Times 11 September 2025, 20:46 31 views
Mathura
परिक्रमा करने आए युवक की राधा कुंड में डूबने से मौत
गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को गोवर्धन धाम में पलवल के गांव अश्वत से देवेंद्र पुत्र भारती उम्र 26 वर्ष अपने परिजनों और दोस्तों के साथ परिक्रमा करने के लिए आया था परिक्रमा करने के दौरान राधा कुंड में स्नान करने के लिए जैसे युवक पानी में उतरा। पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में डूबता चला गया। दोस्त और परिजनों में चीख पुकार मच गई लोगों ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। स्थानीय गोताखोर विष्णु ठाकुर द्वारा अन्य गोताखोरों की मदद से युवक को पानी में ढूंढने की कवायत की गई घंटों बाद जाकर युवक को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवा के के दो बच्चे हैं एक लड़की और एक लड़का। मृतक के मित्र मोनू ने बताया कि गांव से सभी दोस्त और परिजन परिक्रमा करने आए थे कुंड में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया । रात लगभग 3:30 बजे डूबने के बाद सुबह 8:00 बजे शव को बाहर निकाला जा सका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Follow Samachar24