Loading...

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि

Gargachary Times 22 September 2026, 18:56 49 views
Lucknow
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि
लखनऊ: समाजवादी, विचारक एवं पूर्व सांसद श्रद्धेय मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ में मनाई गइ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धेय मोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मोहन सिंह के नाती प्रशांत कुमार सिंह ने भी नमन किया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बाँस देवरिया स्थित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की तथा संचालन जिला सचिव रामप्रीत यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मोहन सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके समाजवादी विचारों, संघर्ष एवं योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि मोहन सिंह जी समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, कुशल वक्ता, लेखक और सिद्धांतों के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने जीवनभर समाजवाद, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह जी के विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनसेवा एवं सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान हृदयनारायण जायसवाल, मोहन गुप्ता, विजय प्रताप यादव, उमेश नारायण शाही, जयराम राजभर, सुनील विश्वकर्मा, हृदयाशंकर यादव, इंद्रेश सिंह ‘रामू‘, अमरेंद्र यादव, रामबचन यादव, अखिलेश कनौजिया, सत्यपाल यादव, अखिलेश यादव, पारस गुप्ता, रमाशंकर यादव, विजय यादव, गिरीश जयसवाल, नितेश मद्देशिया, श्रीनाथ यादव, नितेश, गोल्डेन यादव, अनमोल यादव, अमन यादव, प्रमोद यादव, सुभाष यादव, विशाल यादव, निरज विश्वकर्मा, जितेन्द्र चौरसिया, दिनानाथ चौधरी, दिनेश यादव, रमेश यादव, गुड्डू यादव, सीमा यादव, प्रभाकर शाही, असगर अंसारी, चंदन विश्वकर्मा, दिनेश यादव, पंकज वर्मा, सोनू प्रकाश, अब्बास अंसारी, सुभास चन्द्र यादव, दिवाकर यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24