Loading...

45 मुकदमों से संबंधित 192 लीटर अवैध देशी शराब का निस्तारण नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Gargachary Times 22 September 2026, 18:56 48 views
Firozabad
45 मुकदमों से संबंधित 192 लीटर अवैध देशी शराब का निस्तारण नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
फिरोजाबाद। थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित माल मुकदमात के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने 45 अभियोगों से संबंधित 192 लीटर अवैध देशी शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में थाना रसूलपुर पर पंजीकृत 45 अभियोगों से संबंधित 192 लीटर अवैध देशी शराब के निस्तारण के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद नियमानुसार अवैध शराब का निस्तारण एवं विनष्टीकरण कराया गया।निस्तारण की कार्रवाई में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार तथा हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार सहित संबंधित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24