Loading...

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली गरीब परिवार की जिंदगी, पक्का घर मिलने से रामनिवास के चेहरे पर आई खुशी

Gargachary Times 22 September 2026, 18:57 42 views
Firozabad
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली गरीब परिवार की जिंदगी, पक्का घर मिलने से रामनिवास के चेहरे पर आई खुशी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों की जिंदगी बदल रही है। ग्राम नगला डरुआ निवासी रामनिवास भी इस योजना का लाभ मिलने के बाद अपने परिवार के लिए पक्का आशियाना पाकर खुश हैं। रामनिवास आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। लंबे समय से उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में मकान की छत और दीवारों को लेकर परिवार के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पक्के मकान का सपना परिवार के लिए काफी समय से अधूरा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता के आधार पर रामनिवास का चयन किया गया। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद परिवार ने अपने सपनों का घर तैयार कराया। अब परिवार को मौसम की मार से काफी हद तक राहत मिली है और सुरक्षित छत उपलब्ध हो गई है।रामनिवास ने बताया कि पहले कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने में काफी दिक्कत होती थी। पक्का घर मिलना उनके लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। उन्होंने योजना के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सिर पर पक्की छत मिल रही है। इससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ ही उनके बच्चों को भी बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। योजना का लाभ मिलने के बाद रामनिवास का परिवार भी अब अपने नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।
Follow Samachar24