डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक
Gargachary Times
22 September 2026, 18:58
61 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना के पैकेज-1 एवं पैकेज-2 तथा पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 26 सितंबर को आयोजित होगी।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनपद के 106 राजस्व ग्रामों में पेयजलापूर्ति के लिए पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण स्वच्छता से संबंधित कार्यों की भी प्रगति पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 26 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।